14
Apr

एक एहसास …

   Posted by: krity   in Self-composed, Thoughts

प्यार का मीठा एहसास दिलाने लगे हो तुम,
अब तो मुझ से मुझी को चुराने लगे हो तुम|

वीरान थी यह ज़िंदगी तुम्हारे आने से पहले,
खुशियों के सपने मुझे दिखाने लगे हो तुम|

तुम्हारी चाहतों की छाया दिल मे बसी है इस क़दर,
हर पल हर जगह नज़र आने लगे हो तुम|

हर पल मुझे होता है बस तुम्हारा ही एहसास,
इस क़दर मेरी साँसों में समाने लगे हो तुम|

राह चलते हुए अक्सर होता है ये,
कि बन के साया साथ मेरे आने लगे हो तुम|

जाने कौन सी डोर है, जो तुम्हारी ऑर खींचे ले जाती है,
मुझको अपना दीवाना बनाने लगे हो तुम|

तुम्हारे ख़यालों से महेकने लगी है ज़िंदगी मेरी,
मेरे ज़ेह्न-ओ-दिल पे इस क़दर छाने लगे हो तुम|

अक्सर होता है यह महसूस मुझे,
छोड़ के दुनिया, मेरी बाहों में समाने लगे हो तुम|

क्या इस बात का एहसास है तुम्हे,
मेरे हर शेर में, हर कविता में आने लगे हो तुम|

- कृती

This entry was posted on Thursday, April 14th, 2011 at 4:12 pm and is filed under Self-composed, Thoughts. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0 feed. You can leave a response, or trackback from your own site.

3 comments so far

Shantanu
 1 

Some feelings you got there.
In case you are actually going through such phase, congratulations and I guess that is some place to be.

April 14th, 2011 at 11:22 pm
Avani
 2 

Awesome… :)

April 18th, 2011 at 2:53 pm
shubham
 3 

GR8 :D

June 10th, 2011 at 12:09 pm

Leave a reply

Name (*)
Mail (will not be published) (*)
URI
Comment

1 visitors online now
0 guests, 1 bots, 0 members
Max visitors today: 3 at 06:00 am UTC
This month: 7 at 02-03-2012 06:53 am UTC
This year: 21 at 01-05-2012 09:26 am UTC
All time: 21 at 01-05-2012 09:26 am UTC